After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

महाशिवरात्रि पर रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने किया जलाभिषेक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक शिव अरोरा ने पांच प्रमुख मंदिरों में शिवलिंग पर जल…
Read More...

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

रुद्रप्रयाग। तीर्थ समाज और मंदिर परंपराओं से जुड़े वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं सदस्य श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) श्रीनिवास पोस्ती (84) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन को तीर्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी…
Read More...

महाशिवरात्रि पर खटीमा पहुंचे सीएम धामी, वनखंडी महादेव मंदिर के विकास का किया बड़ा ऐलान

खटीमा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में आयोजित भव्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।…
Read More...

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जानें पंचमुखी डोली यात्रा का पूरा कार्यक्रम

उखीमठ/रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे वृष लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। शिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पंचांग गणना के बाद विधिवत रूप से कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की…
Read More...

देहरादून में पशुचिकित्सकों को हाईटेक प्रशिक्षण, अब अल्ट्रासोनोग्राफी से होगा सटीक इलाज

देहरादून। पशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा परिषद द्वारा आयोजित सतत् पशुचिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का सफल समापन 15 फरवरी 2026 को हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के पशुचिकित्सा अधिकारियों को “पशुओं में…
Read More...

द्रोण महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, ग्रामीण उद्यमिता को मिला नया मंच

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी होटल में भारतीय ग्रामोत्थन संस्था द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ‘द्रोण महोत्सव 2026’ का शुभारंभ ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त मंच है। मंत्री…
Read More...

देहरादून में बिजली केबल चोरी का खुलासा, महिला आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में विद्युत केबल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला अभियुक्ता को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा। जानकारी के अनुसार तपोवन रोड, रायपुर निवासी…
Read More...

नड्डा ने दी 2027 चुनाव की रणनीति, सरकार-संगठन समन्वय पर खास जोर

देहरादून। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है।…
Read More...

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की संस्कृति, ऐपण कला ने मोहा सभी का मन

देहरादून। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय “वी उत्सव” कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान ऐपण कला ने बेंगलुरु में अपनी विशेष छाप छोड़ी। कार्यक्रम का आयोजन कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में किया गया, जहां भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी पारंपरिक संस्कृति और कला का…
Read More...

कुंभ 2027 से पहले बदलेगी सरकारी गेस्ट हाउसों की तस्वीर, सचिव ने किया औचक निरीक्षण

देहरादून/हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अतिथि गृहों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की तैयारी शुरू कर दी है। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से हरिद्वार तक विभिन्न राजकीय गेस्ट हाउसों का व्यापक निरीक्षण किया।…
Read More...