Browsing Category

तीरतुक्का

हुकुम का फरमान

वे कहते हैं की सरकारी अधिकारियों को सरकार का प्रचार करने के लिए क्यों लगाया जा रहा है? यह तो नासमझी की बात है। सरकारी महकमा, तो चुनी हुई सरकार की सेवा-टहल की लिए ही होता है। जब संक्रमण काल हो, तो किताबी मर्यादाओं को राष्ट्रहित में तोड़ना भी गुनाह थोड़ा है! लेकिन यह विपक्षी इतना भी नहीं जानते! हर अच्छे…
Read More...

अरे! प्रजा धर्म भूल गये

रह-रह कर हूक उठी कि किसी से पूछ लूं कि मैं उन्हें जिंदा दिखाई पड़ रहा हूं क्या? सहमते-सहमते मैंने एक युवा से पूछ लिया। इस पर उसने अजनबी निगाह से देखा। बोला, कहां-कहां से आ जाते हैं, कार्टून। इन्हें अपने होने पर ही शक है। फिर...मैंने मन ही मन हिसाब लगाया कि वे 1950 में अवतरित हुए थे। इस तरह तो वे 96…
Read More...

अरे! प्रजा धर्म भूल गये

रह-रह कर हूक उठी कि किसी से पूछ लूं कि मैं उन्हें जिंदा दिखाई पड़ रहा हूं क्या? सहमते-सहमते मैंने एक युवा से पूछ लिया। इस पर उसने अजनबी निगाह से देखा। बोला, कहां-कहां से आ जाते हैं, कार्टून। इन्हें अपने होने पर ही शक है। फिर...मैंने मन ही मन हिसाब लगाया कि वे 1950 में अवतरित हुए थे। इस तरह तो वे 96…
Read More...

ओ! बाबा चमत्कारी

आजकल देश में एक नया चमत्कारी बाबा आया है, सुंदर-सुहाना। बातें बड़ी प्यारी करता है। दरबार में आए भक्त-अंधभक्त चमत्कार पर खूब तालियां ठोकते हैं। मूर्खता का अट्टहास कुछ ज्यादा गूंजता है। बाबा जैसे सत्य का अट्टहास करता है, तो भक्त पीछे कहां रहने वाले हैं? वे भी अपनी पूरी ऊर्जा ठोक देते हैं। आज के दौर में…
Read More...

दिगंबर काल!

लाख घृणा के बावजूद यत्र-तत्र हिटलरी मानसिकता जिंदा है। वह कभी यूक्रेन जैसे देशों में नरसंहार कराती है तो कहीं धर्म और नस्ल भेद के नाम पर बजबजाते नये-नये नर्क गढ़ती है। वहीं, ईश्वर और संस्कृति के नाम पर गैर इंसानी रवायतें गढ़ती हैं, तो कहीं विश्व गुरु बनने की सनक पैदा करती है... वीरेंद्र सेंगर समय…
Read More...

जी हां! हंसना मना है…

सच पूछिए, तो इस आपके बंदे ने भी अब तक फिल्म नहीं देखी। दो-तीन राष्ट्रवादी पटकाधारी भूतपूर्व मित्रों की नेक सलाह के बाद भी। उन्होंने सलाह तो कम, टोका ज्यादा था। यही कि यार! चाहे आलोचना करना। लेकिन एक बार फिल्म को देख लो। रोए बिना रह जाओ? तो हमारा नाम बदल देना। यह लाफ्टर चैलेंज नहीं, राष्ट्र प्रेम का…
Read More...

परदेश में पराक्रम

महाराजा तो नाम के हैं। फिर भी कितने आनंद की बात है। वहां भी थे महाराजा, अब यहां भी छायावादी महाराजा। बस, मामूली फर्क है। वहां पैदल हो गए थे। यहां फुल मंत्री बन गये। विमानन मंत्री। ऐसा विभाग, जिसके पास एक भी अपना विमान नहीं है। बगैर विमान के विमानन मंत्री। एयर इंडिया का महाराजा भी मूछों को संभालते…
Read More...

मजे आचार संहिता के!

अब तो प्रचंड सरकार है। वही सरकार हुजूर है। वही संविधान है। क्योंकि ये चुनी हुई सरकार है। ये जुमला इस दौर में कुछ ऐसे उछाला जाता है, मानो पहले की सरकारें आसमान से टपक पड़ती थी। वे चुनी हुई नहीं होती थी? ये प्रहसन खुलेआम होता है। बार-बार दोहराया जाता है। हम मीडिया के बाबू! उफ् तक नहीं करते। जैसे…
Read More...

मालिक और सेवक संवाद!

बात। भाई जी! आप मीडिया वाले हमारे साथ हो। दिल्ली से लखनऊ तक यही गनीमत है। वर्ना यह दलित, ओबीसी और मुसलमान, विश्वास के काबिल नहीं हैं। ससुरों! को चाहे जितना दो, खुशामद करो। लेकिन पूछ टेड़ी ही रहती है। मैंने कहा, हद हो गई। वोट के लिए हाथ जोड़ते भी हो और कुत्ता मानते हो। एक ने सफाई दी, सर हम कुत्ता नहीं…
Read More...

अजब रिश्ते-गजब फरिश्ते

इतिहास को पढ़ा कम और कोसा ज्यादा जा रहा है। वे गले में देशभक्त होने का पट्टा डाल कर बाइक में डोलते रहते हैं। ये पट्टा उन्हें नयी ठसक वाली पहचान दे रहा है। कुछ भी कहने या बताने की जरूरत नहीं रहती। वे बेरोजगार हैं। घरवालों को इसकी टीस जरूर होती होगी। लेकिन पट्टाधारी मस्त कलंदर हैं। वे नए दौर के…
Read More...