After Header-1
Browsing Category

पूर्वोत्तर

काजीरंगा सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत, 23 शवों की हुई पहचान; घटनास्थल पहुंचेंगे असम के सीएम

काजीरंगा (असम), 14 नवंबर। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। शनिवार सुबह जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएमसीएच) में इलाज के दौरान एक और युवती ने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान लक्ष्मी माझी के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने…
Read More...

काजीरंगा सड़क हादसा: मौत का आंकड़ा 23 पहुंचा

ट्रैवलर चालक और खलासी ने भी गंवाई जान ट्रक और यात्री ट्रैवलर की आमने-सामने टक्कर में मची चीख-पुकार सात गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज भेजा गया ट्रैवलर में सवार थे 35 लोग, मृतकों में चालक माजिद और खलासी सुभाष भी शामिल कोहरा अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने 23 मौतों की…
Read More...

अरुणाचल में भीषण अग्निकांड से मची तबाही, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित पारसी पारलो गांव में गुरुवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी…
Read More...

गुवाहाटी हत्याकांड के आरोपी का पुलिस पर हमला, जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में मारा गया

गुवाहाटी, 4 नवंबर। असम के गुवाहाटी में चर्चित होटल विलास इन हत्याकांड के मुख्य आरोपित घनकांत गोगोई को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपित ने पुलिस टीम पर हमला कर एक जवान की पिस्तौल छीन ली और हिरासत से फरार होने की कोशिश की थी। इस दौरान हुई जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई,…
Read More...

तवांग में जुटेंगे 22 देशों के पर्यटन खरीदार, पूर्वोत्तर के पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्वतीय शहर तवांग में 29 अक्टूबर से 14वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट शुरू होगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित यह तीन दिवसीय कार्यक्रम पूर्वोत्तर भारत की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने का मंच बनेगा। इसमें 22 देशों के 43…
Read More...

असम में 19.6 करोड़ की याबा टैबलेट्स जब्त, पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

गुवाहाटी।असम में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कछार जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19.6 करोड़ रुपये मूल्य की 78,400 संदिग्ध याबा टैबलेट्स जब्त की हैं। इस मामले में एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया…
Read More...

असम में पूजा देखकर लौट रहे युवकों की कार ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत

गुवाहाटी। असम में दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। दरंग और तिनसुकिया जिलों में देर रात हुए हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के…
Read More...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: नेपाली दंपति पर फायरिंग, कुकी समुदाय के 15 घर जलाए

इंफाल। मणिपुर में हिंसा की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। कामजोंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने नेपाली मूल के एक दंपति पर गोलीबारी कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं, इससे एक दिन पहले चस्साद गांव में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में एक कुकी नागरिक की…
Read More...

असम-मणिपुर में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से मचा हड़कंप

गुवाहाटी, 6 अक्टूबर। असम और मणिपुर में मंगलवार तड़के कुछ ही मिनट के अंतराल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। सबसे तेज भूकंप असम के नगांव जिले में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। इसके झटके असम के कई इलाकों के साथ गुवाहाटी तक महसूस किए गए। हालांकि, दोनों भूकंपों में किसी तरह के…
Read More...

नगालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

कोहिमा। नगालैंड के मोकोकचुंग और त्वेनसांग जिलों में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से पिछले दो दिनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। खास बात यह है कि नगालैंड में तीन दशक से अधिक समय…
Read More...