After Header-1

देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौकशी का आरोपित गोली लगने से घायल

देहरादून। राजधानी देहरादून में गौकशी और गौतस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रविवार देर रात पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। प्रेमनगर क्षेत्र के टी-स्टेट में हुई जवाबी फायरिंग में गौकशी का एक आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार साथी की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट क्षेत्र में दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान इरशाद (32) पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, घायल इरशाद ने इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, खोखा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूके 17 जे 0297, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और रस्सी बरामद की है।

पुलिस घायल आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.