महाशिवरात्रि पर रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने किया जलाभिषेक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक शिव अरोरा ने पांच प्रमुख मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। पूरे देश में इस अवसर पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ यह दर्शाती है कि भगवान महादेव के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है।

उन्होंने कहा कि भगवान महादेव समस्त सृष्टि की आत्मा हैं और उनकी कृपा से ही हम सांसारिक जीवन में आगे बढ़ते हुए समाज सेवा के कार्य कर पाते हैं। विधायक ने उत्तराखंड और विशेष रूप से रुद्रपुर क्षेत्र की निरंतर प्रगति और विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, ओमप्रकाश अरोरा, शिवम जग्गा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.