After Header-1

लश्कर-ए-तैयबा समूह के दो मददगार गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपुरा पुलिस के साथ 13 राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 45वीं बटालियन ने हाजिन के बोनीखान मोहल्ले में एक संयुक्त अभियान में एलईटी के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। आतंकवादियों के मददगारों की पहचान गुलाम मोहिउद्दीन खान और रियाज अहमद भट के रूप में हुई है। आरोपी गुलाम परिबल हाजिन और रियाज हाजिन के बोनीखान मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह पता चला कि आतंकवादियों के दोनों मददगार बांदीपोरा जिले के सुंबल और हाजिन इलाकों में लश्कर के आतंकवादियों को सक्रिय करने के लिए उन्हें आश्रय, रसद और अन्य सामग्री मुहैया कराने का काम करते थे। इन दोनों के पास से दो ग्रेनेड और आठ राउंड ए के-47 की गोली तथा अन्य हथियार बरामद किए हैं। हाजिन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.