Browsing Tag

लश्कर-ए-तैयबा

शोपियां में दो लश्कर आतंकियों की घेराबंदी, सेना का ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मीमंदर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शनिवार से दोनों आतंकियों को चारों ओर से घेर रखा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि…
Read More...

पहलगाम हमले का पाक कनेक्शन उजागर, लाहौर से बैठकर देता रहा आतंकी साजिद जट्ट निर्देश

कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की चार्जशीट में सामने आया है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट मुख्य साजिशकर्ता था। बताया गया है कि लाहौर के कसूर में…
Read More...

लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के खाग इलाके में आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों की पहचान भाटनगान खाग के निवासी रोउफ अहमद…
Read More...

बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने जलवान…
Read More...

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर । केन्द्रशासत प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके उनके पास से हथियार और गोला-बारुद बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों को लाल किला मोड पेठकोट के समीप एक संयुक्त जांच चौकी पर जांच के दौरान उस…
Read More...

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी और एक मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक 'हाइब्रिड' आतंकवादी और एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने संयुक्त सुरक्षा जांच चौकी पर गिरफ्तारी की गयी । एक पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘ दो संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष…
Read More...

पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर । पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने जिले के पाहू में घेराबंदी और तलाशी अभियान छेड़ा। जब संयुक्त बल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े , तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने…
Read More...

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर ।  सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने  बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक रईस अहमद भट पहले पत्रकार था और पिछले वर्ष अगस्त में वह आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था। उन्होंने बताया कि पुराने…
Read More...

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढ़ेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकवादियों को मार गिराया इसके साथ इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के…
Read More...