After Header-1

लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के खाग इलाके में आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

आतंकियों की पहचान भाटनगान खाग के निवासी रोउफ अहमद वानी, भाथीपुरा खाग के हिलाल अहमद मलिक और शौकत अली डार, नोरोज बाबा खाग के तौफिक अहमद डार और डार मोहल्ला नवरोज बाबा खाग के दानिश अहमद डार के रूप में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा कि ये प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। उसने कहा कि उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है जिन्हें मामले में आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। आतंकियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.