After Header-1

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर । केन्द्रशासत प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करके उनके पास से हथियार और गोला-बारुद बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों को लाल किला मोड पेठकोट के समीप एक संयुक्त जांच चौकी पर जांच के दौरान उस समय गिरफ्तार किया गया , जब वे वहां से गुजर रहे थे।

उनके वाहन की तलाशी में तीन पिस्तौल, 24 नौ एमएम राउंड, पांच हथगोले, एक कंबल और पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का फर्जी कार्ड बरामद किया गया है। इनकी पहचान पेठकोट बांदीपोरा के मोहम्मद यूसुफ वानी और बाग बांदीपोरा के मंजूर अहमद शाह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि वे लश्कर के कुछ सक्रिय आतंकवादियों के संपर्क में थे और इन दोनों को आतंकवादियों को रसद समर्थन देने के अलावा, युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने और जिले में आतंकवाद फैलाने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.