After Header-1

उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बने भूपेन्द्र सिंह 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की मीडिया इकाई ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सिंह को यह दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.