After Header-1

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी और एक मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी और एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने संयुक्त सुरक्षा जांच चौकी पर गिरफ्तारी की गयी ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘ दो संदिग्ध आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विशेष सूचना के आधार पर पुलिस रफियाबाद, 22 राष्ट्रीय राइफल्स और 92 सीआरपीएफ के संयुक्त दलों ने विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चौकियां स्थापित कीं।

वाहनों की जांच के दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे बेहरामपोरा सीलू पुल पर नाका पार्टी ने एक वाहन की संदिग्ध हरकत देखी गई और वाहन में सवार दो लोगों ने मौके से भागने की कोशिश करने लगे बाद में उन्हें काबू कर लिया गया।

सूत्रों ने बताय कि पूछताछ में इन्होंने बताया कि उन्हें सेलू में हथगोला और एक हथियार आपूर्ति करना था और यह लक्षित हमलो में काम आना था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.