After Header-1

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढ़ेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकवादियों को मार गिराया इसके साथ इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरु हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘अभियान में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए हैं।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि श्रीनगर के बाहरी इलाके खानमोह में हाल ही में एक सरपंच की हत्या में शामिल लश्कर का एक आतंकवादी भी मुठभेड़ में फंस हुआ है।

कश्मीर में मंगलवार के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में कल हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.