After Header-1

सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा ट्रेलर, तीन बच्चों समेत सात की मौत

रांची। खूंटी जिले के कर्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार की मां, बेटी और नाती की भी जान चली गई। दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खूंटी के कर्रा में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से उनका मन व्यथित है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मारांग बुरु शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.