After Header-1

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने फिर नीतीश सरकार पर लगाया आरोप 

Tejashwi Prasad Yadav, leader of RJD and Oppositionराजद एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने फिर आरोप लगाया कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के मुजफ्फरपुर के बोचहा हाई स्कूल परिसर से शराब बरामदगी मामले में राज्य सरकार उन्हें बचा रही है। श्री यादव ने कहा कि मंत्री श्री राय गलत बयानबाजी कर रहे हैं। स्कूल मंत्री के पिता के नाम पर है और उन्हीं के द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में जिस अमरेंद्र प्रताप को स्कूल का संचालक बताकर गिरफ्तार किया गया है दरअसल वह स्कूल के हेड मास्टर थे। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि गिरफ्तार हेड मास्टर का मंत्री के परिवार के साथ किसी तरह का कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ और न ही वह स्कूल के मालिक ही हैं। श्री राय ने यह बयान दिया है कि स्कूल की जमीन उनके भाई के नाम पर है और स्कूल का संचालक कोई और है। इसे पूरी तरह से गलत करार देते हुए उन्होंने स्कूल का बिजली बिल दिखाया जो उनके पिता अर्जुन राय के अर्जुन मेमोरियल ज्ञान विद्या मंदिर के नाम से है। श्री यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि कोई स्कूल खुलेगा तो क्या जमीन मालिक के नाम पर खुलेगा। सरकार के दबाव में सूचना देने वाले को ही इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस स्कूल की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री के भाई हंसलाल राय के खिलाफ मामला तो दर्ज होता है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराबबंदी कानून में यह नियम बनाया गया है कि जिस स्थान से शराब बरामद होगा वहां थाना खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नवंबर में हुई घटना के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.