पुलिस ने गोलीकांड का किया खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार 

Police of firing in Uttarakhandउत्तराखंड में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है।  पुलिस ने बताया कि कलावती कालोनी निवासी गौरव बानखेड़े पुत्र चंद्रकांत पर अज्ञात युवकों की ओर से जान से मारने के इरादे से कल कई राउंड गोली चलायी गयीं। आरोपियों ने गौरव को उसके घर के पास जाकर उसे फोन मिलकर नीचे आने को कहा लेकिन वह नीचे आने के बजाय घर की बालकनी से आरोपियों से बात करने लगा। इससे तमतमाये युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं जिससे एक गोली उसके हाथ लगी है। उसे उपचार के लिये बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। श्री चंद्र ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू धनेला , राहुल सौराडत्री, गौरव नेगी, नमित तिवारी, रोहित कुमार आर्य और दीपू धर्मपाल के रूप में हुई है जबकि एक अन्य आरोपी अरूण सुनार फरार है। श्री चंद्र ने आगे बताया कि सोनू धनेला आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला बदर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी रिवाल्वर और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.