After Header-1

आतंकवादियों के सात सहयोगी गिरफ्तार

300×250 ADS-1
  • ग्रेनेड और हथियार बरामद
300×600 ADS-2

Terrorist organizationआतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सात सहयोगियों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर ग्रेनेड और हथियार बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि विशेष सूचना के आधार पुलिस दलों ने शोपियां जिले के दाचीपोरा, मीमेंडर और वेहिल गांवों रात को छापेमारी कर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सात सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो हथगोले और अन्य गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी सहयोगियों की पहचान समीउल्लाह चोपन, हिलाल अहमद वानी, रमिज अहमद वानी, रऊफ अहमद वानी, जाहिद अहमद वानी, फैजान अहमद खान और शाहिद अहमद राथर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.