After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

गंगनहर में बढ़ते हादसों पर अलर्ट, जन सुरक्षा के लिए प्रशासन से बड़ी मांग

रुड़की। नगर के बीचों-बीच बहने वाली गंगनहर में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को लेकर जनसुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर उठाया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपकर ठोस सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। ज्ञापन…
Read More...

सीएम धामी ने जताया शोक, सूचना अधिकारी दिनेश कुमार की माताजी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना अधिकारी दिनेश कुमार की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश…
Read More...

पंतनगर में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी जंग, साहिया शिविर से तैयार लौटीं टीमें

साहिया। उत्तराखंड राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2026 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमें पूरी तरह तैयार…
Read More...

12 घंटे में खुलासा: नशे की लत ने युवक को बनाया वाहन चोर

देहरादून। डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर वाहन चोरी की घटना का खुलासा कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई नशे की लत से जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और सख्ती को दर्शाती है। जानकारी के अनुसार…
Read More...

देश की डिजिटल सुरक्षा को नई ताकत: एयरटेल-ज़ीस्केलर ने शुरू किया एआई साइबर सेंटर

देहरादून। भारत की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए क्लाउड सुरक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Zscaler Inc. ने देश की प्रमुख टेलीकॉम सेवा प्रदाता Bharti Airtel के साथ मिलकर “एआई एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर इंडिया” की शुरुआत की घोषणा की है। यह साझा डिजिटल पहल भारत की…
Read More...

79 दिन से धरने पर नर्सिंग स्टाफ, कोश्यारी से मिलकर उठाई बड़ी मांग

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सीनियरिटी के आधार पर भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग पर जोर दिया। मंच के पदाधिकारियों…
Read More...

रमजान 2026 की खासियत: इस बार पड़ेंगे पांच जुमे, आखिरी जुमा 20 मार्च को

रुड़की।  पवित्र रमजान उल मुबारक का आगाज हो चुका है और इस बार का रमजान कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस वर्ष रमजान के महीने में पांच जुमे (शुक्रवार) पड़ रहे हैं, जो अपने आप में एक विशेष संयोग है। जानकारी के अनुसार, इस बार रमजान का आखिरी जुमा 20 मार्च को अदा किया जाएगा। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में…
Read More...

रानीखेत के शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने यूजीसी नेट में पाई सफलता, संगीत विभाग में खुशी की लहर

रानीखेत।  राजकीय पीजी कॉलेज, रानीखेत के संगीत विभाग के शोध छात्र अभिषेक भट्ट ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता से कॉलेज परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है। अभिषेक भट्ट ने यह उपलब्धि संगीत विभाग प्रभारी डॉ. निर्मल जोशी के…
Read More...

मुख्य सचिव की सख्ती: लंबित परियोजनाएं जल्द शुरू हों, नाबार्ड फंड का पूरा उपयोग सुनिश्चित करें

देहरादून।  सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृतियों, प्रतिपूर्ति की प्रगति तथा 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त नवीन प्रस्तावों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने…
Read More...

डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली, सीपीआर प्रशिक्षण से सीखी जीवन रक्षक तकनीक

देहरादून। डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दो इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्राओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति सेंगर और डॉ. रेणुका रावत के निर्देशन में किया गया।…
Read More...