सीएम धामी ने जताया शोक, सूचना अधिकारी दिनेश कुमार की माताजी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना अधिकारी दिनेश कुमार की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।

इस दुखद अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तथा महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भी दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.