After Header-1

देश में कोरोना के मामले 88 लाख के पार

पिछले 24 में आए 41 हजार से ज्यादा केस
नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बना हुआ है, पिछले 24 घंटो में भारत में 41,100 नए मामले सामने आए हैं। जिससे भारत में कुल मामलों की संख्या 88,14,579 हो गई है।

वहीं अगर कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 447 नई मौतें हुईं और अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,29,635 पहुंच गया है। भारत में कुल सक्र्य मामलों की संख्या 4,79,216 तक आ गई है, पिछले 24 घंटों में 1,503 मामलों की कमी के बाद ये आंकड़ा थोड़ा नीते आया है।

कोरोना रिकवरी 93.09 प्रतिशत पर जबकि एक्टिव मरीज़ 5.43 फीसदी हैं। डेथ रेट यानी मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। रोजाना होने वाले टेस्ट में संक्रमित मामले निकलने की दर 5.1 प्रतिशत है।

टेस्टिंग के आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 8,05,589 कोरोना टेस्ट हुए हैं. देश में अब तक कुल 12,48,36,819 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.