हरेराम यदव
मझौवां/बलिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव बुधवार को हनुमानगंज ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की देखरेख में हुए चुनाव में अनिल कुमार यादव को सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में योगेश चौबे को जिलामंत्री, सुनील कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा परमानंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हरीश कुमार, प्रशांत यादव, चंद्रभान गुप्ता और मित्रेश तिवारी उपाध्यक्ष चुने गए। पवन कुमार यादव को संगठन मंत्री, राजेश यादव, अंशुमान सिंह एवं देवानंद गिरी को संयुक्त मंत्री और तेजबहादुर को उपमंत्री बनाया गया। कन्हैया कुमार, अखिलेश पाण्डेय एवं राहुल यादव को प्रचार मंत्री चुना गया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का सबसे मजबूत आधार है। मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि कार्य के बढ़ते दबाव और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच संगठन कर्मचारियों के लिए मजबूत संबल का काम करता है।
जिलामंत्री विनोद मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की लड़ाई में परिषद सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। अधिवेशन में दिलीप श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अनिल कुमार यादव और योगेश चौबे ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में योगेश चौबे ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

