After Header-1

गोबर के दीये से जगमग होगा गोमती तट

लखनऊ : लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर के बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा। दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी बेची जा रही हैं। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने आज यहां कहा कि इन दीपों के जरिए लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम व अन्य शब्द रेखांकित किये जाएंगे। बहुत से लोगों को यह आशंका है कि गोबर के दीये हैं तो यह खुद भी जल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दीयों में 20 प्रतिशत मिट्टी भी है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस प्रयास से स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.