After Header-1

पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावर को किया ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने टैंक में खुफिया अभियान के दौरान आत्मघाती हमलावर को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने यह जानकारी दी है।

आईएसपीआर ने बयान में कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा  जिले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (से संबंधित आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद अभियान चलाया गया था।

सेना के मीडिया विंग ने कहा, ‘‘अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर मारा गया है। आतंकवादी और सहयोगियों के खात्मे का अभियान जारी है।

आईएसपीआर ने बयान में कहा कि एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरवाकाई गांव में वांछित टीटीपी आतंकवादी अल्लाह नूर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने, आतंकवादी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, आईईडी, मोर्टार, ग्रेनेड और संचार उपकरण बरामद हुए हैं। एक अन्य आपरेशन में, सुरक्षा बलों ने दक्षिण वजीरिस्तान के माकन जिले से एम-16 राइफल्स और बारूद बरामद हुए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.