UP Assembly Election: भाजपा ने 45 नामों का किया ऐलान

नयी दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौंवी सूची जारी करते हुए 45 नामों का ऐलान किया। 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा ने अब तक 355 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने आज जिन 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है वे इस प्रकार है:- अमेठी से संजय सिंह, इसौली से ओमप्रकाश पांडे बजरंगी, सुल्तानपुर से  विनोद सिंह, लंभुआ से सीताराम वर्मा, रानीगंज से धीरज ओझा, इलाहाबाद उत्तर से  हर्ष बाजपेयी, कोरांव (अजा) से राजमणि कोल, बाराबंकी से डॉ रामकुमार मौर्य, टांडा से कपिलदेव वर्मा, आलापुर (अजा) से  त्रिवेणी राम, अकबरपुर से धर्मराज निषाद, रुधौली से श्रीमती संगीता प्रताप जायसवाल, सिसवा से  प्रेमसागर पटेल, महराजगंज (अजा) से  जयमंगल कनौजिया, गोरखपुर ग्रामिण से विपिन सिंह, पडरौना से  मनीष जायसवाल रामकोला (अजा) से विनय गोंड, भाटपार रानी से सभा कुंवर कुशवाह , सलेमपुर (अजा) से श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, फूलपुर पवई से रामसूरत राजभर, मधुबन से  रामविलास चौहान , घोसी से  विजय राजभर, मुहम्मदाबाद-गोहना (अजा)  श्रीराम सोनकर, बलिया नगर से  दयाशंकर सिंह, बैरिया से आनंद स्वरूप शुक्ला, मल्हनी से  के.पी. सिंह, मुंगरा बादशाहपुर से अजय दुबे, जखनियां (अजा) से  रामराज वनवासी (मूसहर) गाजीपुर से श्रीमती संगीता बलवंत बिंद, जंगीपुर से  रामनरेश कुशवाह, मुहम्मदाबाद से श्रीमती अलका राय, सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी, सैयदराजा से सुशील सिंह, अजगरा (अजा) त्रिभुवन राम, शिवपुर से श्री अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से श्री सौरभ श्रीवास्तव, भदोही से श्री रवींद्र त्रिपाठी, औराई (अजा)  दीनानाथ भास्कर, मिर्जापुर से  रत्नाकर मिश्रा, चुनार से  अनुराग सिंह, मड़हिान से  रमाशंकर पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.