उत्तराखंड: बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बने अजेंद्र अजय

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अजेंद्र अजय को बद्री केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा ने कई नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व वाले पद दी गयी है।

आपको बता दें कि देवस्थानम बोर्ड भंग होने के बाद बद्री केदार मंदिर समिति फिर से अस्तित्व में आई जिसके बाद सरकार ने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर यह नियुक्ति की है।

अजेंद्र अजय केदारनाथ विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बना  दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.