निशंक की पुस्तकों का लोकार्पण ,निशंक की कृतियों पर शोध की आवश्यकता

देहरादून। महत्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर रमेश पोखरियल निशंक की चार किताबों का लोकार्पण किया गया ।

इन किताबों में जिंदगी रूकती नहीं -उपन्यास, मृगतृष्णा: दर्पण अंतर्मन का- आध्यात्मिक कविता संग्रह , जीने का नाम जिंदगी -कहानी संग्रह , कोरोनाकाल की करुण कहानियां- कहानी संग्रह शामिल हैं । उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉक्टर निशंक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डी॰ लिट की उपाधि प्रदान की गयी।

इस अवसर पर , विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. कमलेशदत्त त्रिपाठी, कुलपति डॉ. रजनीश शुक्ल एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अध्यक्षों की की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में वक्ताओं ने हिंदी साहित्य जगत की विभिन्न विधाओं में डॉक्टर निशंक के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनकी कृतियों पर शोध की आवश्यकता पर वल दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.