कांग्रेस ने किया दावा- चार राज्यों में बनाएंगे सरकार 

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने दावा किया कि चार राज्यों में वह अपने दम पर सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में उसके बिना कोई सरकार नहीं बना सकेगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों से इन पांचों राज्यों की जनता पीड़ति है और इन राज्यों में दलितों, पिछड़ों तथा महिलाओं के साथ अत्याचार हुए हैं तथा इन चुनावों में उसका यह अत्याचार अब समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन विधानसभा चुनाव में युवाओं के लिए भाजपा को हटाकर बेरोजगारी की चोट से बदला लेने का मौका है और आम जनता के पास महंगाई से निजात पाने का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है।

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब,गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में कांग्रेस अपने बूते सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश में कोई भी राजनीतिक दल उसके बिना सरकार नहीं बना सकेगा। उनका कहना था कि इन राज्यों में जनता के पास भाजपा से बदला लेने का अवसर है और उसे यह मौका चूकना नहीं चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.