After Header-1

पाकिस्तान के मुर्री में भारी हिमपात, 21 पर्यटकों की मौत, राहत अभियान जारी

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के पर्वतीय पर्यटन स्थल मुर्री में भारी हिमपात में पर्यटकों के फंसने से 21 लोगों की मौत हो गई। इस संकट की सूचना पर पाकिस्तानी सेना ने राहत अभियान प्रारंभ किया है। रावलपिंडी जिले में स्थित मुर्री तक जाने वाला हर रास्ता उस वक्त अवरुद्ध हो गया जब हजारों की संख्या में वाहन शहर में आ गये और पर्यटक सड़कों पर फंस गए। अधिकांश लोग इस रिसोर्ट में घूमने गये थे।

वहां अचानक से बर्फीला तूफान आ गया। मुरे नामक यह इलाका इस्लामाबाद से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में है। यह बर्फ के लिहाज से एक अत्यंत लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। वहां घूमने गये लोगों के बर्फ में फंस जाने की वजह से स्थानीय स्तर पर उन्हें भोजन और कंबल भी उपलब्ध कराये गये थे।

वाहनों को हटाने के लिए सेना तैनात

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मुर्री जाने वाले रास्ते पर पर्यटकों की मौत की घटना से वह स्तब्ध और दुखी हैं। खान ने ट्वीट किया कि जबरदस्त बर्फबारी और मौसम की स्थिति जाने बिना भारी संख्या में पर्यटकों के आने से जिला प्रशासन तैयारी नहीं कर सका। जांच के आदेश दिए गए हैं और इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो, इसके लिए कड़े नियम बनाये जा रहे हैं। गृह मंत्री शेख रशीद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सड़कों से वाहनों को हटाने के लिए सेना को तैनात किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.