एलओसी पर विस्फोट : लेफ्टिनेंट समेत दो जवान शहीद

नयी दिल्ली। एलओसी (LOC) पर पेट्रोलिंग के दौरान विस्फोट की चपेट में आ जाने से सेना के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और जवान शहीद मंजीत सिंह शहीद हो गए। कुछ अन्य जवान भी जख्मी हो गये है।

जानकारी के मुताबिक  पेट्रोलिंग पार्टी एलओसी की फॉर्वड पोस्ट पर थी। उसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार समेत सेना के कुछ जवान जख्मी हो गए।

बेहद गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और जवान मंजीत सिंह को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने खबर की पुष्टि की है।

लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे, जबकि जवान मंजीत सिंह पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि यह धमाका एलओसी के अग्रिम इलाके में बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.