उत्तर प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट , चार लोगों की मौत

कैराना। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग मलबे में दब गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रजवाड़े के पास स्थित फैक्ट्री में करीब 4:45 बजे यह विस्फोट हुआ।

विस्फोट की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने फैक्ट्री का मलबा इधर-उधर बिखरा देखा। मृत लोगों के चिथड़े तक उड़ गए थे। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन की मौजूदगी इस वक्त वहां है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.