बिहारः भोजपुर में बड़ा हादसा , स्कॉर्पियों ने महिलाओं को कुचल , चार की मौत

पटना। बिहार( BIHAR) के आरा जिले के भोजपुर में सुबह बड़ा हादसा हो गया है।  सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया जिसमे चार महिलाओं की मौत हो गई है।

वहीं वाहन चालक फरार हो गया है। चारों महिलाएं जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।

हादसे की जानकारी लगते ही सैकड़ों लोग घटनास्‍थल पर इकठ्ठे हो गये। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है।

घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी, मानती देवी, उर्मिला देवी और पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि स्‍कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह महिलाओं को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.