ड्रग्स मामले में फरार चल रहे एनसीबी के गवाह किरण गोसावी गिरफ्तार

मुम्बई । ड्रग्स (Drugs) मामले में फरार चल रहे  एनसीबी के गवाह किरण गोसावी को आज पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। यह जानकारी पुणे पुलिस कमिश्नर ने अमिताभ गुप्ता दी।

उन्होंने बताया कि ड्रग्स मामले में एनसीबी गवाह किरण गोसावी को हिरासत में लिया गया है। तीन दिन पहले गोसावी ने दावा किया था कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मड़ियांव थाने में आत्मसमर्पण करने जा रहा है।

आर्यन खान ड्रग्स मामले में गवाह है गोसावी

गौरतलब है कि गोसावी एनसीबी के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है।

पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा।

इसी ममाले में क्रमश: गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.