After Header-1

कोविड टीकाकरण: नवंबर से चलेगा ‘हर घर दस्तक’ अभियान

नयी दिल्ली। कोविड टीकाकरण के लिये नवंबर में ‘ हर घर दस्तक’ अभियान चलाया जायेगा, जिससे कोरोना महामारी से प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड टीकाकरण अभियान, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादीढ़ांचा मिशन और कोविड आपात सहायता पैकेज पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक में कहा कि देश में 10.34 करोड़ से अधिक लोगों को तय समय पर कोविड टीके की दूसरी खुराक नहीं दी जा सकी है।

उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए जुटने का आह्नवन करते हुए कहा कि कोई भी जिला शत प्रतिशत टीकाकरण के बिना नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम टीकाकरण वाले जिलों में नवंबर के दौरान ‘हर घर दस्तक’ अभियान चलाया जायेगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को कोविड टीका देना है।

उन्होंने कहा, हम सब नवंबर 2021 के अंत तक सबकों कोविड टीके की पहली खुराक लेना सुनिश्चित करें।  केंद्रीय मंत्री ने कोविड टीकाकरण अभियान, इस समीक्षा बैठक में कोविड टीकाकरण अभियान, कोविड राहत आपात पैकेज और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मिशन पर विशेष रुप से मंथन किया।

उन्होंने कोविड महामारी और इसके प्रभाव से निपटने में राज्यों को पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बुनियादी ढ़ांचा तैयार करने में एकजुटता से काम करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.