After Header-1

आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

  • शहीद सूबेदार अजय रौतेला का परिवार क्लेमेंटाउन में रहता है
देहरादून। उत्तराखंड का एक और सपूत देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। टिहरी के नरेंद्रनगर ब्लॉक के रामपुर खाड़ा ग्राम निवासी सूबेदार अजय रौतेला ने पुंछ-राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है।
वर्तमान में सूबेदार अजय रौतेला का परिवार देहरादून के क्लेमेनटाउन में रहता है। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया है। लोग शहीद के घर पहुंचे रहे है। जम्मू के पुंछ में आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है। शहीद सूबेदार रौतेला का पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है।
शहीद के परिवार में तीन बेटे और पत्नी हैं। बीते रोज जम्मू के पूंछ जिले के नाढ़ खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया है, जहां सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर भेजा गया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों से मुठभेड़ करते हुए भारतीय सेना के सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह शहीद हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.