After Header-1

उत्तराखंड के चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा,13 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

हादसे पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह सहित धन सिंह रावत ने दुख व्यक्त किया

देहरादून । उत्तराखंड के चकराता में दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई । यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर हुआ है। आपको बता दें कि बायला गांव से विकासनगर जाते वक्त यात्रियों से भरी एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 13 लोगों के मरने की सूचना है। हादसे में दो लोग घायल हैं। हादसे के वक्त यूटिलिटी में 15 लोग सवार थे।इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व धन सिंह ने दुख व्यक्त किया है ।

गाड़ी के खाई में गिरते ही चीख.पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालना शुरू किया । सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पहुंच गई। चूंकि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हैं।

वाहन में  15 लोग बायला गांव से सवार हुए थे

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 15 लोग बायला गांव से सवार हुए थे, जिनमें से 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। 2 लोग घायल हैं, मरने वालों में 1. मातबर सिंह सगराईक, उसकी पत्नी तथा 1 साल की छोटी बेटी, 2. जयपाल सिंह देवबाइक, उसके छोटे भाई नरिया तथा उनकी छोटी बहन, 3 साधराम चबाईक, 4 मनाईक की ईशा, गजेंद्र सिंह की बेटी, 5 रतन सिंह दलाण की भी मृत्यु हो गई है, 6 मसराण के दान सिंह की मृत्यु हो गई, 7 खणकायक के पंडित हरिराम जी की भी मृत्यु हो गई है, 8 जगत बाजगी बायला की बेटी काजल की भी मृत्यु हो गई है, 9 एक बाजगी मलेथा पशगांव का है, उसकी भी मृत्यु हो गई, जो घायल हैं, उनमें पिंगवा भरम के गजेंद्र हैं तथा बायला देवाईक इंदर सिंह का बेटा घायल हैं। इन दोनों को उपचार के लिए चकराता डॉक्टर के पास ले गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.