एलओसी का अक्षय कुमार ने किया दैरा, स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ देने का एलान

नयी दिल्ली। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में एलओसी के साथ सुदूर तुलैल इलाके का दौरा किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभिनेता दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव पहुंचे।

अक्षय कुमार एलओसी के समीप स्थित गुरेट घाटी के दूरदराज के गांव तुलेल में पहुंचे। इस दौरान वहां पर मौजूद सेना और बीएसएफ के जवानों ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया।

अक्षय ने बच्चों से बातचीत की तो पर पता चला कि इस क्षेत्र में पढ़ाई के लिए कोई भी स्कूली इमारत नहीं है। ऐसे में उन्होंने तुरंत स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि देने का एलान किया। अक्षय की इस दरियादिली का वहां पर मौजूद लोगों ने स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.