After Header-1

लोजपा का नया अध्यक्ष बने पशुपति पारस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर

पटना। लोजपा द्वारा आज बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का नया अध्यक्ष चुना गए। लोजपा कार्यकारिणी की बैठक पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के निजी आवास पर हुआ। पशुपति पारस ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ चंदन, वीना और कैसर जैसे नेता नजर आए लेकिन प्रिंस राज नहीं पहुंचे। तीन बजे तक किसी अन्य का नामांकन नहीं होने से पशुपति पारस अध्यक्ष बन गए।

वहीं चिराग पासवान गुट का दावा यह है कि अभी भी पार्टी के कानून के हिसाब से चिराग पासवान ही इसके अध्यक्ष हैं। फिलहाल पशुपति पारस और चिराग पासवान में वर्चस्व की लड़ाई जारी है। बैठक में पार्टी के चार सांसदों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। लोजपा सांसद पशुपति पारस, सांसद महबूब अली कैसर, सांसद वीना देवी, चंदन सिंह मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.