After Header-1

अभिनेत्री सोनाक्षी की नई पहल, लोगों से कर रही पौधे लगाने की अपील

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर्यावरण के प्रति आजकल लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है और लोगों से पौधे लगाने की अपील भी कर रही है। सोनाक्षी ने हाल ही में अपनी मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मुंबई में पौधे लगाए। इसकी कई तस्वीरें भी इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है।

फोटोज के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, ‘‘अब आप एक, दो या तीन पेड़ को गोद भी ले सकते हैं। चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण मुंबई ने लगभग 2363 पेड़ खो दिए हैं और उनमें से लगभग 348 पेड़ तो ‘के/वेस्ट वार्ड’ के ही थे। इस अद्भुत पहल को शुरू करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर एमसीजीएम के/ पश्चिम वार्ड  मोटे और उनके साथ वाली बीएमसी टीम को बधाई। जिन्होंने इस पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग उखड़े हुए पेड़ों को फिर से लगा सकते हैं और गोद भी ले सकता हैं।

यह भी पढ़े-फरहान की स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म तूफान 16 जुलाई को होगी रिलीज

यह भी पढ़े-27 जुलाई को रिलीज होगी खिलाड़ी कुमार की बेल बॉटम 

यह भी पढ़े-अगले सप्ताह रिलीज होगी प्राची देसाई और रोहित खंडेलवाल का अलबम रिहाई

यह भी पढ़े-झील में फिर दिखने लगा राजमहल

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.