27 जुलाई को रिलीज होगी खिलाड़ी कुमार की बेल बॉटम 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। खिलाड़ी कुमार ने ऐलान किया है कि उनकी फिल्म बेल बॉटम  27 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्­ट करते हुए ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट की घोषणा की है।

अक्षय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी यह फिल्­म 27 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मुझे पता है कि आप सभी ने बहुत धैर्य के साथ ‘बेल बॉटम’ का इंतजार किया है! आखिरकार फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

दुनियाभर में यह फिल्­म बड़ी स्क्रीन पर आ रही है। बेलबॉटमआन27जुलाई’ गौरतलब है कि रंजीत एम. तिवारी के निर्देशन में बनी ‘बेल बॉटम’ एक जासूसी थ्र­लिर फिल्­म है। इसमें अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता , हुमा कुरैशी की अहम भूमिकायें है। ‘बेल बॉटम’ की कहानी 80 के दशक में देश के उन हीरोज के ऊपर आधारित, जिन्­हें पन्­नों पर कभी जगह नहीं मिली। ये हीरोज एजेंट्स और जासूसों के रूप में देश के लिए हर मुश्­क­लिों का सामना करते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.