Yami Gautam ने इंस्टाग्राम पर शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटो

नयी दिल्ली। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें साझा कीं है। यामी गौतम ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।शुक्रवार की शाम को यामी ने अपनी शादी की एक तस्वीर साझा की और लिखा। ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से, हम आज एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोगों के साथ, हमने इस खुशी के अवसर को अपने परिवार के साथ मनाया। जैसा कि हम प्यार और दोस्ती के सफर की शुरूआत करते हैं, तो हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।  प्यार, यामी और आदित्य।

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में पीले सूट सलवार में बैठीं यामी गौतम को अपने हाथों में मेहंदी लगवाते और उसे फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। यामी गौतम इस सेरेमनी में बेहद खुश थीं और उनकी मुस्कुराहट साफ बता रही है कि आदित्य धर के साथ जीवन बिताने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं।

अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यामी गौतम ने फैंस को आशा भरा मैसेज भी दे डाला है। यामी लिखती हैं – ओह प्यारे क्यों परेशान होते हो? जो तुम्हारा है वो एक दिन तुम्हें आ ही मिलेगा। इन तस्वीरों में यामी को पति आदित्य धर को निहारते हुए भी देखा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.