After Header-1

इमरान हाशमी का खतरनाक अवतार, ‘गनमास्टर G9’ के पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और रोमांच का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में इमरान का आक्रामक अंदाज और दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

जारी मोशन पोस्टर में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। पोस्टर के बैकग्राउंड में तेज संगीत के साथ उनका दमदार संवाद सुनाई देता है, “मेरे इश्क की दुनिया में आओगे तो इस दुनिया से जाओगे।” इस संवाद ने फिल्म के रोमांस और एक्शन के मेल की झलक पेश की है।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। अब नए मोशन पोस्टर के जरिए निर्माताओं ने इसकी कहानी और एक्शन से भरपूर अंदाज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने की कोशिश की है।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित ‘गनमास्टर G9’ आगामी 27 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ से होगी। ऐसे में नवंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा कि इमरान हाशमी का एक्शन अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.