After Header-1

उत्तराखंड को हरा भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : हरिचंद्र सेमवाल

देहरादून। पंचायतीराज विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंचायतीराज निदेशालय में पौधरोपण किया। इस मौके पर पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हर भरा रखने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों की है। उन्होंने कहा कि सामूहिक जिम्मेदारी से ही पर्यावरण का संरक्षण संभव है।

उत्तराखंड को हरा भरा बनाना हम सब की जिम्मेदारी : हरिचंद्र सेमवालसेमवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है। इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आक्सीजन और पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हरियाली का होना बेहद जरूरी है। पंचायतीराज विभाग के निदेशक हरिचंद्र सेमवाल ने लोगों से अपील की कि प्रकृति को सहेज कर रखें। सेमवाल ने कहा कि हरियाली को बचाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें। सेमवाल ने कहा कि जीवन सीधे प्रकृति से जुड़ा है। कोविड -19 महामारी ने जीवन तथा जैविकी पर गहरी चोट की है। इसलिए हरित मानसिकता अपनाकर प्रदेश के साथ साथ देश को भी हर भरा बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.