प्रकृति के संरक्षण से अधिकतर समस्याओं का समाधान : त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  “विश्व पर्यावरण दिवस” पर ईठारना गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी से अनुरोध है कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में इस पुनीत कार्य को अवश्य करें।

आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण देने के लिए हमें भी संकल्प लेना होगा। हमारा जीवन स्वस्थ एवं सुरक्षित तभी होगा जब हमारी धरती हरी-भरी रहेगी और वातावरण स्वच्छ होगा। हमारे आज के यही प्रयास हमारी कल की पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होंगे।

मुख्यमंत्री रहते हुए सरकार की जल संरक्षण तथा संवर्धन सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण से ही अधिकतर समस्याओं का समाधान संभव है। साथ ही पेड़ों और वनों का संरक्षण करना भी अनिवार्य है। अधिक पौधरोपण तथा वनों को आग से बचाना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्लास्टिक, कूड़ा कचरा का समुचित उपयोग और प्रबंधन करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री रहते हुए इस दिशा में कई कार्य भी किए हैं।उन्होंने कहा कि पर्यावरण का बिगड़ना गरीबी, भुखमरी, असमानता और बेरोजगारी बढ़ाता है।‌ क्यों कि उनके जीवन यापन का साधन सीधे प्रकृति से जुड़ा हुआ है। हमें प्रकृति को मजबूत बनाना है। इसी में हम सबका भविष्य निहित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.