After Header-1

लालू की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 16 अप्रैल को

रांचीः बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को दुमका कोषागार घोटाला मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई के द्वारा समय की मांग की गई जिसे स्वीकार करते हुए माननीय अदालत ने 16 अप्रैल यानी अगला शुक्रवार का समय निर्धारित किया है।

लालू की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। सीबीआई की ओर से जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने सुनवाई के दौरान की अदालत समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। इस पर वरिष्‍ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि अब इस मामले में सीबीआई को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमने पिछली सुनवाई के दौरान ही ऐसी आशंका व्यक्त की थी, जो आज सच साबित हुई। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अपनी बहस पूरी कर ली थी इसके बाद फिर से समय मांगा जाना सही नहीं है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.