After Header-1

रांची में कोरोना का कहर, सदर अस्पताल से लेकर सचिवालय तक में फूटा कोरोना बम

रांचीः  रांची में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सदर अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। सदर अस्पताल के सात चिकित्सक और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा को बंद कर दी गयी है। सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एस मंडल ने यहां बताया कि अस्पताल को पूरी तरह से कोविड इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल बना रहे हैं इसलिए ओपीडी अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। वहीं, कोविड मरीजों के लिए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना के मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज किया जा सके।

राज्‍य में 1882 नए मरीज मिले

राज्‍य में 1882 नए मरीज मिले। जिसमें राजधानी रांची से अकेले 858 संक्रमित मिले। हर सेक्‍टर में कोरोना विस्‍फोट हो रहा है। आज सचिवालय में कोरोना विस्‍फोट हुआ है। एक साथ 49 नए संक्रमित मिले हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.