After Header-1

CM केजरीवाल ने लिया बड़े फैसला, बंद होंगे दिल्ली के सभी स्कूल

नई दिल्ली: देश कि राजधानी दिल्ली में कोविड-19 महामारी का विस्फोट हुआ है।  कोरोना को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े फैसले लिए हैं। केजरीवाल ने   प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण,दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।

दिल्ली में  और तेज हुआ संक्रमण फैलना

दिल्ली में  कोरोना संक्रमण के 7,437 मामले सामने आए थे, जो इस साल का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जबकि के कारण 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राजधानी में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,157 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण दर भी पिछले दिन की 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 8.1 प्रतिशत हो गई, क्योंकिपिछले

कुछ हफ्तों में मामलों में काफी वृद्धि हुई है। इस वर्ष पहली बार एक दिन में 7,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। पिछले दो दिन 5,000 से अधिक नए मामले आए थे। दिल्ली में अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले 11 नवंबर को आए थे, जब 8,593 मामले आए थे, जबकि शहर में कोविड-19 से सबसे अधिक मौतें 19 नवंबर को हुई थीं, जिस दिन 131 मरीजों की मौत हो गई थी। बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले 52,696 आरटी-पीसीआर जांच और 39,074 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 91,770 जांच की गई थी। गुरुवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,98,005 हो गए। अब तक 6.63 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.