सुनील गावस्कर को बीसीसीआई ने किया सम्मनित

  • बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने किया सम्मानित
  • प्रशंसकों ने भी गावस्कर के दिन यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी

BCCI बीसीसीआई ने सुनील गावस्कर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 साल पूरे होने पर  सम्मानित किया। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उन्हें एक मोमेंटो देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी। इस दौरान मैदान पर मौजूद प्रशंसकों ने भी गावस्कर के  दिन यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारत के महान बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने 50 साल पहले आज ही के दिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस श्रृंखला में उन्होंने यादगार प्रदर्शन करते हुए 774 रन बनाए थे। इस मौके पर गावस्कर को अपना रोल मॉडल मानने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, ” 50 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट की दुनिया में एक तूफान आया था। सुनील गावस्कर ने अपने करियर की पहली ही श्रृंखला में 774 रन बना डाले और तभी भारतीय क्रिकेट को हीरो मिल गया। मैं बचपन से यह जानता था कि मुझे किसके जैसा बनना है। आज भी कुछ नहीं बदला है। वह आज भी मेरे हीरो हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 साल पूरे होने पर बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.