असम: कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की सूची

Assam Assembly Election असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रूपिन बोरा और राज्य के पूर्व गृहमंत्री रकीबुल हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने  उम्मीदवारों की सूची जारी की है जिसमें श्री बोरा को गोहपुर सीट से और श्री हुसैन को सामागुरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। श्री हुसैन तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली सरकार में राज्य के गृह मंत्री थे। पार्टी ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबाजीत सैकिया को भी उम्मीदवार बनाया है और उन्हें नाजीरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। बराक घाटी से अभी किसी को टिकट नहीं दिया गया है। यह कांग्रेस नेता सुष्मिता देव का क्षेत्र है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.