After Header-1

यूनानी प्रधानमंत्री ने चुनाव की संभावनाओं को खारिज किया

एथेंस : Prime Minister of Greece Kiriyakos Mitsotaki यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने कहा है कि 2021 में चुनाव नहीं होंगे तथा सरकार अपने चार वर्ष के कार्यकाल तक काम करेगी। मित्सोटाकिस ने एएनटी1 से एक साक्षात्कार में कहा, मैंने इससे पहले अपने कई साक्षात्कारों में जो कुछ भी कहा है, उसे आप दोहरा सकते हैं। सरकार अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करे , यही मेरी प्रतिबद्धता है। प्रधानमंत्री ने जनवरी के प्रांरभ में कैबिनेट में फेरबदल की कड़ी शुरु की थी, जिसे 2021 में चुनावों की तैयारी का संकेत समझा गया था। मित्सोटाकिस की नयी लोकतंत्र पार्टी जुलाई 2019 में सत्ता में आई थी। देश के संविधान में हर चार साल में चुनाव होते हैं , हालांकि 2004 के बाद से किसी भी सरकार ने निर्धारित कार्यकाल के अंत तक काम नहीं किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.