After Header-1

आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ धाम पहुंच कर की पूजा-अर्चना

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने  बद्रीनाथ धाम पहुंच कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनके उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी थे। आदित्यनाथ और रावत रविवार को केदारनाथ पहुंचे थे, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण सोमवार को वहां फंस गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पहाड़ी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।दोनों मुख्यमंत्री दिन में बाद में बद्रीनाथ धाम में 11 करोड़ रुपये की यूपी टूरिस्ट गेस्ट हाउस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। चमोली जिले की जोशीमठ तहसील में प्रस्तावित 40 कमरों वाला पर्यटक गेस्ट हाउस गढ़वाल शैली में निर्मित हरे रंग का एक भवन होगा और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। एक एकड़ भूमि पर परियोजना का निर्माण प्रस्तावित है और इसमें एक रेस्तरां, कॉन्फ्रेंस हॉल, डॉर्मिटरी, पाकिर्ंग होगी। यहां बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक और भक्त ठहर सकेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.