94 फीसदी तक कारगर है कोविड वैक्सीन

न्यूयॉर्क :  अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने कोविड वैक्सीन के 94 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा किया है। फाइजर ने ठीक एक सप्ताह पहले 90 फीसदी तक प्रभावी वैक्सीन विकसित करने की घोषणा की थी।अगर अंतिम स्टडी में ये खरे उतरते हैं तो ये दोनों टीके अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन के पास आपातकालीन उपयोग की अनुमति के लिए जाएंगे। ट्रंप के कोरोना वायरस टास्क फोर्स के एंथनी फौची को उम्मीद है कि ये टीके अगले कुछ महीनों में  सब कुछ बदल देंगे। फाइजर वैक्सीन के अंतिम परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह आने वाले हैं।अमेरिका में कोविड के मामले 15 नवंबर तक 1.1 करोड़ को पार कर गए, जिसमें पिछले एक सप्ताह में 10 लाख मामले शामिल हैं। देश में मृत्यु का आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अंतिम गिनती तक ये आंकड़ा 246,000 को पार कर गया था। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के वैक्सीन कार्यक्रम के प्रमुख ने संकेत दिया है कि दिसंबर तक करीब 2 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सकता है और उसके बाद हर महीने ढ़ाई से 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.